शनिवार, 12 मई 2012

ट्रेन टिकिट बुकिंग के चांस बढाये



अगर आपको भारतीय रेल(आई आर सी टी सी ) की वेबसाईट पर तत्काल सेवा में टिकिट बुक कराने की जरुरत पड़ती  हैं,तो यह जानकारी आपके काम की हैं !तत्काल सेवा के तहत टिकिट 'पहले आओ पहले पाओ 'आधारपर बुक किया जाता हैं! वेबसाईट पर बुकिंग सुबह ठीक 8 बजे सुरु होती हैं और कुछ ही सेकिंड में सारे टिकिट बुक हो जाते हैं ! इसके तहत एक ऑनलाइन फार्म में काफी डिटेल्स भरनी होती हैं और जब फार्म सबमिट  किया जाता हैं ,बुकिंग बूंद हो चुकी होती हैं! इसी समस्या को देखते हुए एक खास टूल डवलप किया गया हैं! "मैजिक ऑटोफिल "नमक इस खास टूल की मदद से आप बुकिंग सुरु होने से पहले एक अन्य फार्म में सारी डिटेल्स भर सकते हैं और बुकिंग सुरु होते ही एक क्लिककर ये डिटेल्स आई आर सी टी सी फार्म पर आसानी से प् सकते हैं! 
यूं यूज करे "मैजिक ऑटोफिल "
इस लिंक पर जाइये -
http://ctrlq.org/irctc/
यहाँ आपको हुबहू वैसा ही फार्म दिखेगा ,जैसा मूल वेबसाईट पर नजर आता हैं! इसे आप सुबह 8 बजे बुकिंग सुरु होने से पहले ही भर ले फॉर्म कम्प्लीट होने के बाद आई ऍम फिलिंग लकी ' बटन प्रेस करे! आपको   "मैजिक ऑटोफिल "का ओपसन दिखेगा !इसे ड्रेग कर बुकमार्क में samil कर ले !जैसे ही मूल वेबसाईट पर बुकिंग शुरू  हो,आप वहां फॉर्म ओपन करे और बुकमार्क लिंक को प्रेस करे आपका मूल फॉर्म पलक झपकते ही फिल हो जायेगा ! 

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

अपने कंप्यूटर में Send Error Report को बंद करें


कभी कभी एसा होता है हम कम्प्युटर पर किसी प्रोग्राम के द्वारा कोई काम कर रहे होते है.अचानक काम करते करते वह प्रोगाम हैंग हो  जाता है, या किसी कारण वह प्रोग्राम काम करना बन्द कर देता है तो एसी स्थिति में हम उस प्रोग्राम को क्लोज करने की कोशिश करते है, यदि वह प्रोग्राम बन्द  हो जाता है तो उसकी जगह एक एरर नीचे दिए चित्र के अनुसार आती है इसे सेन्ड एरर रिपोर्ट कहते है.

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2012

हम आजाद कब होंगे

दोस्तों  पिछले दिनों श्री यादव जी ने मुझे एक पोस्ट भेजी जिसमे श्री राजीव दीक्षित जी के  ऑडियो व्याख्यान 
की लिंक थी आप भी इसे एक बार मेरे कहने से जरुर सुनिए इसमे श्री राजीव जी ने बताया की किस तरह से हमारा ये भारत देश एक सोने की चिड़िया था जिसको समय-समय पर आये विदेशियों ने जम कर लुटा ! जिसको हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों  की बलि देकर आजाद तो करा लिया ,लेकिन इसे हमारा दुर्भाग्य ही कहेगे की उस आजादी को हम सही मायनो में वरकरार नही रख पाए आज भी हम कही न कही गुलामी की वो जंजीर से जकड़े हुए हैं जिसको समय रहते तोडना जरुरी हैं, आप भी इस दी हुई लिंक से इसे डाउनलोड कर एक बार जरुर सुनना ! 


राजीव दीक्षित के ऑडियो व्याख्यान डाउनलोड करें

सोमवार, 9 अप्रैल 2012

राजस्‍थान का प्रशासनिक स्‍वरूप


राजस्‍थान का  प्रशासनिक स्‍वरूप

 

1>>राजस्‍थान का एकीकरण – मत्‍स्य संघ
18 मार्च 1948 को अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली रियासतों का एकीकरण किया गया, श्री के एम मुंशी के सुझाव पर नये राज्‍य संघ का नाम मत्‍स्‍य रखा गया, अलवर को मत्‍स्‍य प्रदेश की राजधानी तथा धौलपुर नरेश कोराजप्रमुख बनाया गया

2>>द्वितीय चरण – राजस्‍थान संघ
 25 मार्च 1948 को कोटा, बूंदी, डूंगरपुर, बांसवाङा, झालावाङ, किशनगढ, प्रतापगढ, शहपुरा, व टोंक रियासतों को मिलाकर राजस्‍थान संघ नाम दिया गया, कोटा को राजधानी व कोटा के महाराव भीमसिंह को राजप्रमुख बनाया गया

क्या आप जानते हैं ?


क्या आप जानते हैं ?

Source: bhaskar news 

1. फिरोजपुर किस नदी के तट पर बसा हुआ है।

- सतलज

2. मूसी नदी के तट पर कौनसा शहर बसा है।

- हैदराबाद

3. सफेद हाथियों को देश कौनसा है।

- थाइलैंड

4. पवित्र देश कौनसा है।

- फिलिस्तीन

गुरुवार, 29 मार्च 2012

आधुनिक राजस्थान

दोस्तों आज हम राजस्थान के इतिहास उन साहित्यकारो  के बारे मे जानेगे जिनका राजस्थान के इतिहास मे बड़ा योगदान रहा है ! 
आधुनिक राजस्थान के प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी रचनाएं
साहित्यकार
रचनाएं
विशेष
कन्हैयालाल सेठिया
मींझरगलगचियाकूंकपाताल पीथल तथा रमणिये रा सोरठा  (राजस्थानी भाषा में लिखी काव्यकृतियां)
-
विजयदान देथा
बातां री फुलवारी (लोक कथाएं)
1974 साहित्य अकादमी पुरस्कर से सम्मानित
सीताराम लालस
राजस्थानी शब्दकोश
-
कोमल कोठारी
राजस्थानी लोकगीतोंकथाओं आदि का संकलन (रूपायन संस्था द्वारा)
1975 नुहरू फैलोशिप पुरस्कार
अगरचंद नाहटा
पांडुलिपी संग्रह एवं लघुकथाएं
-
बसीर अहमद मयूख
गालिब की रचनाओं का राजस्थानी अनुवाद
(कोटा) 1976 सिंघवी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
मणी मधुकर
भरत मुनी के बाद (उपन्यास)
पगफैरो (काव्य)
1976 प्रेमचंद पुरस्कार;
साहित्य पुरस्कार
मनोहर वर्मा
आग का गोला सूर्यएक थी चुहिया दादी,मैं पृथ्वी हूं आदि
बाल साहित्य के जाने माने लेखक
महेन्द्र भानावत
गेहरो फूल गुलाब रोदेव नारायण रो भारत आदि
लोक कलाकथानुत्यगायन के क्षेत्र में विशेष योगदान

मंगलवार, 27 मार्च 2012

भूगोल से सम्बन्धित प्रथमावली


सामान्य ज्ञान प्रश्नावली

दोस्तों,आज मैं श्री अवधिया जी के द्वारा प्रस्तुत  सामान्य ज्ञान प्रश्नावली के अब तक के भागो के लिंक बता रहा हूँ ,जो  प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे प्रतियोगियों के लिए कारगर सिद्ध हो सकती हैं ! इस प्रतियोगिता मैं आप भी भाग लेकर सहयोग दे सकते हैं !     

इस साइट के सारी सामान्य ज्ञान प्रश्नावलियाँ (General Knowledge Quizes in Hindi)इस पेज में उपलब्ध हैं।
सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 330 (General Knowledge Quiz in Hindi)
सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 329 (General Knowledge Quiz in Hindi)
सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 328 (General Knowledge Quiz in Hindi)
सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 327 (General Knowledge Quiz in Hindi)
सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 326 (General Knowledge Quiz in Hindi)
सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 325 (General Knowledge Quiz in Hindi)
सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 324 (General Knowledge Quiz in Hindi)
सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 323 (General Knowledge Quiz in Hindi)

सोमवार, 26 मार्च 2012

सामान्य ज्ञान -3

1.   भारत मे विदेशी बैंक हैं !
       >  38
2    मीठे पानी की कल्पसर परियोजना किस राज्य मे हैं ?
       >  गुजरात 
3.  राज्यों  की सूचि के किसी विषय पर संसद कितनी अवधि  के लिए कानून बना सकती हैं?
       >  एक वर्ष
4.   नोबेल पुरष्कार किस मुद्रा मे दिया जाता हैं 
       >  क्रोनर
5.   IGF और  AGF क्या हैं 
      >  प्रोटीन के प्रकार
6.   जी. सेट १२ क्या हैं 
      >  भारतीय संचार उपग्रह 
7.   आलू  के जीनोम की खोज कहाँ हुई
      >.  स्काटलैंड  
8.    पी.8 आई क्या हैं  
       >  समुद्री  टोही विमान 
9.     भारत ने आवश्यक वस्तुओ पर निर्यात प्रतिबन्ध से छुट प्रदान की हैं    
        >   भूटान को 
10.  नदी के निछेपन से बनी स्थलाकृति हैं 
       >    समप्राय मैदान 
11.  टाटा समूह का नया  वारिस किसे चुना गया हैं 
        >   साइरस
12.  टोक्यों को पीछे छोड़ते हुएँ कौन  विश्व का सबसे महंगा शहर बन गया हैं 
        >   ज्यूरिख 
13.  हाल ही मे रेलमंत्री किसको बनाया गया  हैं 
       >  मुकुल राय  (जो दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफा देने के बाद ये पद सम्भाल रहे  हैं )  
14.  राष्ट्रमंडल खेल 2014 में कहाँ आयोजित किये जायेंगे 
        >  ग्लास्गो
15.  इन्टरनेट का जनक किसे माना जाता हैं 
        >  विट सुर्फ़ को 
16   प्रथम विधुत कंप्यूटर का नाम क्या था 
       >  मार्क - I
17.  HTML का पूरा नाम 
       >   हाइपर टेक्स्ट मारकप लैंग्वेज  
18.  URL का पूरा नाम क्या हैं 
       >   युनिफोर्म रिसोर्स लोकेटर 
19.  जाने माने सर्च इंजन याहू के संस्थापक कौन  हैं
      >   डेविड फिलो एंड जेर्री यंग   
20. किसे "वकीलों का स्वर्ग" तथा "दासता" का प्रतिक कहा जाता हैं 
      >  भारतीय संविधान  को    

सामान्य ज्ञान -3


दोस्तों आइये आज हम बज़ट के  बारे मे जानकारी लेते है,
कि  आखिर  बज़ट होता क्या है ?
  
   दोस्तों  वैसे तो अक्सर हर साल मार्च के महीने मे बज़ट जारी होता है।
   और हम ये भी जानते है की बजट में उन सभी चीजो का लेखा जोखा
   रहता है जिनसे हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी प्रभावित होती है ! क्या 
  चीज सस्ती होगी और क्या मँहगी, कौन सा नया टैक्स लगेगा, आयकर में छूट  
  की सीमा बढ़ाई गई या नहीं आदि महत्वपूर्ण बातों की जानकारी बजट से ही तो
  मिलती है।
बजट की परिभाषा:-  सामान्यतः किसी वित्तीय वर्ष के दौरान तय संसाधन के खर्च के
 लिए एक व्यवस्थित योजना को बजट कहा जाता है। बजट को सरकार के वित्त की एक
 विस्तृत योजना कहा जा सकता है और भारत में इसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण आर्थिक एवं वित्तीय 
 घटना माना जाता है।
 भारतीय बजट के बारे में कुछ और तथ्यों को जानें -
  • भारत में बजट की परम्परा का आरम्भ भारत के प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग ने की थी।
  • यद्यपि बजट की शुरुआत लॉर्ड कैनिंग ने की, भारत का पहला बजट 18 फरवरी 1860 को जेम्स विल्सन के द्वारा वायसराय परिषद में प्रस्तुत किया गया था। इसी कारण से जेम्स विल्सन को भारतीय बजट का संस्थापक भी कहा जाता है।
  • ब्रिटिश शासनकाल में भारत का बजट शाम को पाँच बजे प्रस्तुत किया जाता था क्योंकि भारतीय बजट को सुनने का कौतूहल इंग्लैंड में भी होता था और भारत में शाम के पाँच बजे इंग्लैंड में दोपहर का समय होता था।
  • स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात भी सन् 1998-1999 तक बजट शाम को पाँच बजे ही प्रस्तुत किया जाता रहा (जिसे कि मानसिक गुलामी माना जा सकता है अन्यथा आजाद हो जाने के बाद शाम को पाँच बजे बजट प्रस्तुत करने का कोई तुक नहीं था)।
  • सन् 1999-2000 में यशवंत सिन्हा ने पहली बार शाम के बजाय सुबह के समय बजट प्रस्तुत किया।
  • हमारे देश में बजट संविधान के अनुच्छेद 112 के अन्तर्गत प्रस्तुत किया जाता है।
  • स्वतन्त्र भारत का पहला अन्तरिम बजट 26 नवंबर 1947 को आर.के षण्मुखम शेट्टी ने प्रस्तुत किया गया था।
  • भारतीय गणतन्त्र का प्रथम बजट उन्होंने 28 फरवरी 1950 को जॉन मथाई के द्वारा प्रस्तुत किया गया था।